फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: करंट लगने से 20 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-82 में रहने वाले अपने मामा के घर आए पानीपत के समालखा निवासी 20 वर्षीय पीयूष की करंट लगने से मौत हो गई। खेड़की दौला थाना इलाके में सिकंदरपुर बढ़ा गांव के पास बने पेट्रोल पंप के पास उसका शव मिला। यहां स्थित एक सिगरेट खोके के बगल में बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। शक है कि खोके में गए अवैध कनेक्शन की तार से युवक को करंट लगा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया है। हालांकि अब तक परिवार ने मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें