फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलेक्स पर कार का विज्ञापन देकर 20 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। पुरानी वैगनार कार को ठग से 60 हजार रुपये में बेचने की बात हुई। फौजी की कई आईडी का हवाला देकर अलग-अलग मद में उसने 20 हजार रुपये जमा करा लिए। बाद में फोन बंद कर लिया। सुशांतलोक थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ये शिकायत सुशांत लोक फेज-1 निवासी मरुफा खान ने दी है। उनके अनुसार, उनके पति इमरान अहमद ओएलएक्स पर पुरानी कार सर्च कर रहे थे। ओएलएक्स पर संदीप कुमार नामक एक कार विक्रेता से बात हुई। उसने अपनी पुरानी वैगनार कार का विज्ञापन पोस्ट किया था। जिस पर बेचने की राशि 75 हजार लिखी थी। संदीप ने खुद को फौजी बताकर अपना सेना का आईडी कार्ड वॉट्सएप पर भेजा। कार का सौदा 60 हजार रुपये में तय हो गया। उसने कहा कि वह फौजी है और उसकी कार ट्रांसपोर्ट के जरिए डिलीवर होगी। इसके लिए 3120 रुपये ऑनलाइन अदा करने होंगे। आरोपी ने राहुल नामक एक अन्य फौजी की डिटेल शेयर करते हुए कहा कि वह गेटपास जारी करेगा। तब उन्होंने पेटीएम के जरिए ये पेमेंट कर दी। उसने कहा कि एक दिन बाद कार डिलीवर हो जाएगी। अगले दिन ट्रांसपोर्टर आनंद का कॉल आया और उसने 9999 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने को कहा। आरोपी बोला कि गाड़ी का जीपीएस बंद हो गया है और पेमेंट करने पर ही ये एक्टिव होगा। उसने आर्मी ऑफिस राम कुंवर की डिटेल शेयर की, जिस पर ये रुपये ट्रांसफर कर दिए। फिर शाम को आनंद का दोबारा कॉल आया और जीएसटी के 18 हजार रुपये मांगने लगा। यह राशि भी ट्रांसफर कर दी गई। ठग ने फिर से 7 हजार रुपये की मांग की जो अदा कर दिए गए। बोला कि 15 मिनट में कार डिलीवर कर दी जाएगी लेकिन वो फिर 22 हजार रुपये मांगने लगे। जिस पर दंपती ने रुपये ट्रांसफर करने से मना कर दिया। आरोपी इसी तरह बहाने बनाते रहे लेकिन रुपये लेने के बावजूद कार डिलीवर नहीं की। तब शिकायत पुलिस को दी । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें