फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजे की तस्करी करते दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखा टीमों ने गांजे की तस्करी करते दो युवकों को दबोचा है। आरोपियों से गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम ने बुधवार शाम को बेरीवाला बाग से यूपी बलिया के गांव रघुनाथपुर निवासी कमलेश चौबे को 445 ग्राम गांजे के साथ दबोचा। अपराध शाखा डीएलएफ फेज-4 की टीम ने न्यू कॉलोनी क्षेत्र से अर्जुन नगर निवासी दीपक पुत्र बिहारी लाल को 450 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक दोनों आरोपियों से गांजे के सप्लायर के बारे में पूछताछ की गई है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें