फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1840 रियल एस्टेट एजेंट को काली सूची में डालने की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मनमाने ढंग से ब्रोकरेज शुल्क वसूलने पर एतराज जताते हुए हरियाणा भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) गुरुग्राम ने 1840 रियल एस्टेट एजेंटों को काली सूची में डालने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

शहर में दैनिक आधार पर बढ़ती शिकायतों की संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्राधिकरण ने कहा कि हरियाणा रेगुलेशन ऑफ प्रॉपर्टी डीलर्स एंड कंसल्टेंट्स रूल्स-2009 में खरीदारों और विक्रेताओं से केवल आधा प्रतिशत कमीशन वसूलने का प्रावधान है।
प्राधिकरण ने 1 सितंबर-2022 को पारित अपने एक निर्णय में आधे प्रतिशत से अधिक की दलाली को अमान्य करार दिया है। रेरा गुरुग्राम के चेयरमैन डॉ. के के खंडेलवाल ने कहा कि प्राधिकरण ने इस समस्या को ठीक करने और ऐसे एजेंटों को ब्लैकलिस्ट करने का फैसला किया है जो मनमाने ढंग से ब्रोकरेज चार्ज कर रहे हैं। ऐसे एजेंटों को काली सूची में डाला जाएगा और इन्हें डिबार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के संज्ञान में आया है कि कुछ एजेंट उन प्रोजेक्ट, भूखंड और अपार्टमेंट की बिक्री में भी शामिल हैं जो प्राधिकरण के साथ पंजीकृत नहीं है या पंजीकरण के लिए पात्र नहीं हैं।
प्राधिकरण ने पाया है कि दलाल प्रमोटरों के साथ मिलकर अपने नाम से कई यूनिटों को ब्लाक कर देते हैं। जब आवंटियों के साथ डील होती है तब उसमें शामिल रहते हैं। उस समय प्रोजेक्ट रेरा में पंजीकृत भी नहीं होता है। इसके चलते बड़ी संख्या में आवंटियों को दलालों के द्वारा धोखा दिया जाता है क्योंकि पंजीकरण से पहले न तो स्वीकृत योजनाएं उपलब्ध होती हैं और न ही परियोजना के प्रावधानों के विषय में खरीदारों को पता होता है। प्राधिकरण ने कहा कि केवल अनुमानों पर ऐसे सौदे संपन्न होते हैं और बाद में जब वादा की गई सुविधाएं और सेवाएं नहीं मिलती हैं तब आवंटियों को छोड़ दिया जाता है। प्राधिकरण ने इस तरह की कुप्रथा को एक अनुचित व्यापार प्रथा के रूप में घोषित किया है।
प्राधिकरण की जानकारी में आया है कि दलाल झूठ कहते हैं प्रोजेक्ट में सेवाएं एक विशेष मानक या ग्रेड की हैं। यह भी गलत बयानी की जाती है कि प्रमोटर के पास ऐसी इकाइयों की बिक्री के लिए सभी आवश्यक अनुमोदन हैं। दलालों ने खरीदारों को उन प्रोजेक्ट में भी संपत्ति खरीदने के लिए लुभावने ईमेल भेजे जो पंजीकृत भी नहीं हैं, ऐसे ही दलालों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। - केके खंडेलवाल, चेयरमैन, हरेरा, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें