राष्ट्रीय शहीद स्मारक कार्यक्रम के गवाह बनेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक
गुरुग्राम। देश के शहीदों के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए राष्ट्रीय शहीद स्मारक के उद्घाटन कार्यक्रम में जिले के 5 हजार पूर्व सैनिक भी गवाह बनेंगे। 25 फरवरी को पीएम मोदी के हाथों उद्घाटन कार्यक्रम कार्यक्रम को लेकर जिला सैनिक बोर्ड की ओर से गुरुग्राम-नूंह जिले के खंड स्तर पर तैयारियां की जा रही है। जिसमें सभी खंडों से बसों में पूर्व सैनिकों को कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराने के ले जाया जाएगा। ब्यूरो