एथलीट रेनू सहरावत पांच हजार किमी वॉक में प्रथम
गुरुग्राम। सिरसा में हुई 28वें हरियाणा मार्स्ट्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में जिले की महिला एथलीट रेनू सहरावत ने 35 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग में हुई पांच हजार किमी वॉक रेस में प्रथम स्थान हासिल किया। रेनू ने बताया, पढ़ाई करने के दौरान ही खेल जगत में कुछ अलग करने की इच्छा थी। जिसे पूरा करने के लिए परिवार व मेरे कोच ने प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने के लिए परिश्रम करती रहेंगी। राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता एक से दो दिसंबर तक सिरसा में आयोजित की गई।