फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमालपुर राव भानीराम एजूकेशन सोसायटी में दीपोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग में तन्नू, दीया सजावट में प्रियांसी अव्वल
विज्ञापन

फर्रुखनगर। राव भानीराम एजूकेशन सोसायटी जमालपुर में शुक्रवार को कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल व लाल बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपोत्सव समारोह मनाया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पटाखा रहित दिवाली मनाने का निर्णय लिया और पर्यावरण शुद्धि के लिए पौधरोपण करने की भी शपथ ली। संस्था के चेयरमैन राव मांगेराम पवालिया ने सभी को दिवाली की बधाई दी। इसके साथ ही ज्यादा पौधरोपण करने व पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में तन्नू प्रथम, मिष्ठी द्वितीय व मोनिका तृतीय, मोमबत्ती व दीया सजावट में प्रियांसी प्रथम, लक्ष्य द्वितीय व मीनाक्षी तृतीय, रंगोली में अंजली प्रथम, प्रिया द्वितीय व निष्ठा तृतीय रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्या ईशा यादव, स्नेह यादव, दिनेश यादव, विभाग अधिकारी राजकुमार, अजय अस्थाना, सुमन, लक्ष्मी व सविता समेत अन्य स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें