फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेयर बाजार में निवेश पर अच्छे मुनाफे का झांसा देकर 18 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले मुनाफा देकर जाल में फंसाया, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश करने पर बेहतर रिटर्न मिलने का झांसा देकर ठगों ने एक युवक से 18 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने पहले पीड़ित को मुनाफा देकर अपने जाल में फंसाया था। शिकायत पर साइबर थाना पूर्व ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 52 निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स के साथ ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग कोर्स का विज्ञापन फेसबुक पर देखा था। इस पर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एक व्हाट्सएप समूह से जोड़ दिया गया, जिसमें पूरे देश के लोग शामिल थे। जालसाज ने स्टॉक खरीदने और बेचने के लिए मुफ्त ट्रेडिंग टिप्स की पेशकश करके व्यापार करने के लिए कहा। ठगों ने दिखाया कि शेयर में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। उसके बाद विश्वास हो गया और आधार, पैन विवरण देकर ट्रेडिंग खाता खोला। आरोपियों ने ट्रेडिंग एप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए कहा। एप सेबी एजेंसियों द्वारा संचालित मूल शेयर बाजार से संबंधित वेबसाइटों के समान दिखता था। शेयर खरीदने की रकम जालसाज द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में जमा की जाती है। कई बार में कुल 18.20 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने कहा कि बीच में उसे पैसे निकालने पर इस पर और विश्वास हो गया। पांच फरवरी को बुल ट्रेडिंग में भाग लेने के लिए मजबूर किया और 5 लाख रुपये का निवेश करने को कहा। पीड़ित ने कहा कि आरोपियों ने इसमें भी मुनाफा देकर आगे दूसरे शेयर में निवेश करा दिया। बाद में बीस लाख रुपये और निवेश करने की बात की। इस पर उसे शक हो गया और पैसे निकालने का प्रयास किया तो नहीं निकला। आरोपियों ने बाद में एप भी बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें