फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 176 मेंटर्स को दी गई कक्षा अवलोकन की विशेष ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। स्कूलों में पढ़ाई के स्तर और कक्षा अवलोकन प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए मेंटर्स, डाइट अधिकारियों, एबीआरसी और बीआरपी विशेष रिफ्रेशर ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। एससीईआरटी की ओर से जारी कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से 176 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा अवलोकन से जुड़े 29 महत्वपूर्ण व्यवहारों की जानकारी दी गई। इसी के आधार पर स्कूलों में पढ़ाई के माहौल, शिक्षकों की कार्यशैली और बच्चों की भागीदारी का बेहतर मूल्यांकन किया जा सकेगा। ईटी विंग के इंचार्ज मनोज कौशिक ने बताया कि 1750 मेंटर्स में से 176 मेंटर्स ऐेसे थे, जिनकी ट्रेनिंग नहीं हो पाई थी और वह सर्टिफाइड भी नहीं हुए थे। इसलिए उन मेंटर्स को ट्रेनिंग देने के लिए यह ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस पहल के तहत अब सरकारी स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि पढ़ाने के तरीके की भी गहराई से समीक्षा की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें