फर्रुखनगर। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात को मोटरसाइकिल से घर आ रहे एक युवक का रास्ता रोककर मारपीट कर उससे 17 हजार रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्रुखनगर के वार्ड-सात निवासी कंवलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फोटो स्टूडियो चलाते हैं। उसी का सामान लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली गए थे। वहां से आने में देरी हो गई। जब वह बाइक से घर के चांदनगर ढाणी रोड पर जा रहे थे। उसी दौरान जब वह पाल भारत गैस के कार्यालय के पास पहुंचे तो दो-तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल को रुकवा लिया। उनका आरोप है कि उनके युवकों ने उनके साथ मारपीट करते हुए 17 हजार रुपये छीन लिए। संवाद