फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटाखों से झुलसने के 17 मामले पहुंचे नागरिक अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दीपावली के दौरान पटाखें जलाते समय सावधानी बरतने के बावजूद कुछ लोग झुलसने की घटनाओं का शिकार हुए। सिविल अस्पताल में दो दिन के दौरान पटाखों से झुलसने के 17 मामले सामने आए। इनमें बच्चों से बड़े तक शामिल हैं। अस्पताल में पहुंचे सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। किसी भी मरीज को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भेजने की स्थिति बनी। इनमें एक छह, आठ नौ और 11 महीने के बच्चे शामिल हैं। कुछ मरीजों के हाथ झुलसे हैं जबकि कुछ को शरीर के अन्य हिस्सों में जलने की चोटें आई हैं। वहीं, कुछ मरीज 10 प्रतिशत जल गए हैं। नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि पटाखों से झुलसने के कुल 17 मामले सामने आए थे, सभी को मामूली चोटें आई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें