फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 10 गांवों की 167 महिलाओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। गांव राठीवास स्थित जेजेवीएम विद्यालय में महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में 10 गांवों की करीब 167 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की संचालिका सरलेश चौधरी ने दीप जलाकर की। इसके बाद महिलाओं ने मटका दौड़, चम्मच-नींबू दौड़, रस्सी कूद और म्यूजिकल चेयर आदी में भाग लिया। प्रतियोगिता को दो समूहों में बांटा गया 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए ग्रुप-1 और युवा महिलाओं के लिए ग्रुप-2। दोनों समूहों में विजेता महिलाओं को सम्मानित किया गया। अंत में सरलेश चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें