राष्ट्रीय कवि संगम गुरूग्राम शाखा ने कविताओं से दी अटल जी को श्रद्धांजलि
गुरूग्राम। आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में राष्ट्रीय कवि संगम गुरुग्राम की शाखा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कवि गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में गुरुग्राम के लगभग सभी वरिष्ठ व नवोदित कवियों व कवयित्रियों सहित बहादुरगढ़ व गाजियाबाद के कवियों ने काव्यपाठ किया। गोष्ठी में अतिथि कवि के रूप में पटियाला के ओज के युवा हस्ताक्षर दिनेश देवघरिया थे। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता की मौजूदगी में आयोजित इस काव्यांजलि में मुख्य अतिथि लिटिल फ्लावर स्कूल के निदेशक सत्येन्द्र सिंह थे और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार अरुण महेश्वरी ने की। समस्त रचनाकारों का शाब्दिक स्वागत अशोक शर्मा अक्स ने किया। लगभग तीन घंटे बही इस काव्यांजलि का संचालन हरियाणवी कवि सुंदर कटारिया ने किया। गोष्ठी में सभी रचनाकारों ने अपनी मर्मस्पर्शी रचनाओं से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित दी। कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, सोबरन सिंह, त्रिलोक कौशिक, नरेन्द्र शर्मा खामोश, हरेंद्र यादव, बिल्लु जट्ट, विरेन्द्र कौशिक, मुकुल शर्मा, महेश बंसल, नरेन्द्र कुमार, अर्जुन अरोड़ा, सुरेन्द्र मनचन्दा, लता यादव, लाडो कटारिया, सरोज गुप्ता, मीना चौधरी, ज्योत्सना कलकल, गजेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्ण भारतीय, मोहन कृष्ण भारद्वाज, सुनील कुमार, अधिवक्ता राजूराजभर, सुनील शर्मा आदि ने रचनाओं की प्रस्तुति दी। ब्यूरो