फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 24.33 लाख की ठगी करने वाले 16 जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ 124 शिकायतें व पांच मामले हैं दर्ज, 17 मोबाइल फोन बरामद
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित 16 ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देश भर में 24.33 लाख रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी लोन दिलाने व सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।
एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर पुलिस की टीमों ने तीन महिलाओं सहित 16 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से आरोपी अर्जुनराम, सीताराम व अंकित पुरोहित को साइबर क्राइम थाना वेस्ट के एसआई रवि शंकर की टीम ने गिरफ्तार किया था। वहीं साइबर थाना मानेसर के जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप की टीम ने यूपी के बांदा निवासी गोविंद सिंह को मानेसर से गिरफ्तार किया। जबकि, जाटोली के अरुण को साइबर थाना मानेसर के जांच अधिकारी पीएसआई मंजीत की टीम ने मानेसर से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, साइबर थाना साउथ के जांच अधिकारी एसआई ओमबीर की टीम ने राजीव महाजन, दीपक, विवेक सिंह, नवीन कुमार, सूरज सिंह, तुलसी व खुशबू शाह सहित अन्य साइबर ठगों को साइबर क्राइम थाना साउथ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा प्रवीण उर्फ राहुल, सलोनी जायसवाल, रचना व राम मेहर को साइबर थाना साउथ में तैनात पवन की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए 17 मोबाइल फोन का इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर से डाटा अवलोकन कराने पर पता चला कि इन्होंने देशभर में लगभग 24 लाख 33 हजार रुपये की ठगी की है। इन पर कुल 124 शिकायतें व 5 केस दर्ज हैं। ये सभी केस हरियाणा में दर्ज हैं। जिनमें से साइबर क्राइम थाना साउथ में दो, थाना साइबर क्राइम वेस्ट में दो व एक केस साइबर क्राइम मानेसर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें