गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने शहर को खुले मवेशियों से मुक्त करने का अभियान तेज किया है। सोमवार को निगम की टीमों ने 16 मवेशियों को पकड़कर गौशालाओं में पहुंचाया। निगमायुक्त डॉ. पंकज ने इसे निगम की प्राथमिकता बताया। उन्होंने पशुपालकों से मवेशियों को खुला न छोड़ने की अपील की। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ब्यूरो