गुरुग्राम। वाहनों पर नंबर प्लेट न होने पर यातायात पुलिस ने 15.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यातायात पुलिस ने यह कार्रवाई एक से 15 मई के बीच में 2381 वाहन चालकों पर की है। इनमें बिना नंबर प्लेट के 1172 चालकों पर 7.53 लाख, वाहन पर एचएसआरपी नंबर प्लेट न होने पर 1209 चालकों पर 8.08 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद