फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: छठी में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। हरियाणा नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए हुई परीक्षा में कुल 156 विद्यार्थी शामिल हुए। शनिवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए थे। परीक्षा केंद्र में कुल 240 बच्चों में से 84 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा केंद्र के अंदर व बाहर पुलिस के जवान तैनात रहे। शहर चौकी इंचार्ज राजबीर सिंह टीम के साथ परीक्षा प्रारंभ होने से पहले ही पहुंच गए थे। वहीं, फर्रुखनगर में 12 केंद्रों पर कुल 2,931 में से 1794 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें