फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 154 शोध पत्र किए प्रस्तुत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी (जीयू) में स्वास्थ्य, पर्यावरण और स्थिरता में उभरते रुझान विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विभिन्न सत्रों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। इसमें देश-विदेश से 500 से अधिक शोधार्थी, संकाय सदस्य, छात्र और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। जैव-विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 154 शोध पत्र प्राप्त हुए, जो विषय के प्रति बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न संस्थानों द्वारा पर्यावरणीय समाधान से जुड़े लाइव मॉडल भी प्रदर्शित किए गए, जिन्हें प्रतिभागियों ने सराहा। अंत में उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए चयनित प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें