हरियाणा ऑटो चालक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने हेमंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-27 स्थित मिलेनियम प्लाजा के सामने रविवार को हरियाणा ऑटो चालक संगठन का पहला प्रदेश अधिवेशन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से संगठन के चुनाव कराए गए। इसमें हेमंत शर्मा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। निजी ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के प्रधान राज बिहारी शर्मा ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वेद सिंह सैनी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सीबी चौहान, प्रदेश मंत्री विरेंद्र शर्मा व जिला प्रधान बीके हुड्डा बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर सर्वसहमति से संगठन के चुनाव करवाए गए। जिसमेें गोपाल दास कार्यकारी अध्यक्ष, योगेश शर्मा प्रदेश महासचिव, मुस्ताद अहमद उपाध्यक्ष व जय भारत, दिनेश चौहान और संजय मंत्री नियुक्त किए। वहीं इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने ऑटो चालकों की 15 सूत्रीय मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसमें मुख्य तौर पर ऑटो चालकों के लिए एक आयोग बनवाने, ऑटो चालाकों के ईएसआई कार्ड बनवाने व उनसे की जाने वाली सभी तरह की अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग शामिल थी।