एमडीयू ने जारी किए परीक्षाओं के परिणाम
-परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने मई 2018 में आयोजित कई परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि मई 2018 में आयोजित एमबीए-पावर मैनजमेंट-दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमबीए-बिजनेस इकोनोमिक्स के दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमबीए दो वर्षीय आनर्स के दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर, सीबीसीएस स्कीम की एमए-इतिहास, इकोनोमिक्स, योगा साइंस, भूगोल, मनोविज्ञान, एप्लाइड साइकोलॉजी, हिन्दी के दूसरे सेमेस्टर, एमए-अंग्रेजी चौथे सेमेस्टर, एमपीएड दूसरे सेमेस्टर, एमसीए-दूसरे व चौथे सेमेस्टर, एमबीए-दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमए-समाजशास्त्र री-अपीयर के तीसरे सेमेस्टर तथा नॉन सीबीसीएस स्कीम की एमबीए-तीसरे व चौथे सेमेस्टर, एमएससी-मैथेमेटिक्स री-अपीयर के दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।