मकर संक्रांति पर आर्ट ऑफ लिविंग ने आयोजित किया सूर्याथाॅन कार्यक्रम
नशा मुक्त भारत अभियान का भी हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मकर संक्रांति के मौके पर ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से सूर्याथाॅन और नशा मुक्ति पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 1500 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं समेत युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे।
कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार के 21 सेट किए गए। एक से तीन किलोमीटर के मैराथन का कार्यक्रम हुआ। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक पेश किया। मेकिंग मॉडल गुरुग्राम की संयोजन गौरी सरीन ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर की विभिन्न सोसाइटियों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने काफी उत्साह से हिस्सा लिया। जिला प्रशासन और उपायुक्त ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया। इस मौके पर बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।