फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैनी चौपाल में 150 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। सैनी सभा पटौदी ने सैनी चौपाल में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई। इस मौके पर सैनी समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले ने समाज सुधार के लिए जो कार्य किए, वे आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। सभी ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सैनी चौपाल में एक स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें डॉक्टरों की टीम ने लगभग 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। इस मौके पर सैनी सभा पटौदी के प्रधान रविन्द्र सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष मनोज सैनी, पार्षद जर्मन सैनी, पूर्व प्रधान रामोतार सैनी व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें