गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा और कल्याणी अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधान घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।शिविर के संयोजक राजीव कुमार ने बताया कि इसमें लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच व चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज मल्होत्रा ने किया। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. सुभाष खन्ना, दंत विशेषज्ञ डॉ. समिति कौशिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीति कुमार खन्ना समेत अन्य डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी। संवाद