फिरोजपुर झिरका। तेज बुखार से पंद्रह वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यशिका गोयल निवासी वार्ड-12 दो दिन से मौसमी बुखार से पीड़ित थी, जिसका उपचार घर पर ही निजी डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था। अचानक किशोरी की प्लेट डाउन होनी शुरू हो किशोरी की मौत हो गई। शोक संपत की खबर सुनकर शहर में मातम पसर गया और परिजनों ने किशोरी के शव को स्थानीय गंगामुक्ति धाम में पंच तत्व में विलीन कर दिया। संवाद