बस वर्कशॉप में रिम पर खड़ी रोडवेज बस। फोटो- संवाद
गुरुग्राम। गुरुग्राम डिपो में पिछले करीब दो माह से रोडवेज बसों को नए टायर नहीं मिल रहे हैं। इस कारण डिपो में लगभग 15 बसें लोहे के रिम पर खड़ी कर दी गई हैं। इन बसों के टायर निकालकर अन्य बसों में लगाए गए हैं। कई रोडवेज बसों में स्टेपनी भी नहीं है, जिससे पंक्चर होने पर यात्रियों को असुविधा होती है। चालक-परिचालकों को रास्ते में बस रोकनी पड़ती है। डिपो अधिकारियों ने बताया कि नए टायरों की व्यवस्था परिवहन विभाग के मुख्यालय से होनी है। गुरुग्राम डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने मुख्यालय को पत्र लिखे हैं। मुख्यालय ने जल्द ही नए टायर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल, टायरों की व्यवस्था कर मार्गों पर बसें चलाई जा रही हैं। इसका उद्देश्य यात्रियों को समय पर सेवा उपलब्ध कराना है। ब्यूरो