फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 140 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नवचेतना समिति की ओर से हेलीमंडी रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट और सेंटीस फाउंडेशन ने मिलकर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 140 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 17 मरीज मोतियाबिंद से ग्रस्त पाए गए। वहीं, 56 मरीजों को मौके पर ही चश्मे प्रदान किए गए। शिव मंदिर की ओर से मास्टर वीरेंद्र कुमार, मास्टर रतन सिंह, राजकुमार, हरि किशन और नरेश ने शिविर की सफलता में सक्रिय सहयोग दिया। निरामया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. देवेंद्र कुमार आहूजा, डॉ. मिष्टी जैन, निधि, पीयूष, शुचिता समेत अन्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें