फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज दो के सात मकानों में 14 व्यावसायिक गतिविधियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
150 से अधिक अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को कारण बताओ नोटिस किया था जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मंगलवार को डीएलएफ फेज दो के सात मकानों में अवैध रूप से संचालित 14 व्यावसायिक गतिविधियां सील की। इन गतिविधियों में रियल एस्टेट का आफिस, कुत्तों का ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक वेयरहाउस, प्रॉपर्टी डीलर, बुटीक, कामर्शियल आफिस इत्यादि चलाए जा रहे थे। डीटीपीई के नेतृत्व में डीएलएफ फेज दो में सीलिंग अभियान चलाया गया।
डीटीपी एन्फोर्समेंट की तरफ से डीएलएफ फेज दो में 150 से अधिक अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को कारण बताओ नोटिस और रिस्टोरेशन के आदेश जारी किए गए थे लेकिन अधिकांश गतिविधि संचालकों ने न तो संतोषजनक जवाब दिया और न ही प्रॉपर्टी को रिस्टोर किया। मंगलवार को डीटीपीई मनीष यादव के नेतृत्व में सीलिंग अभियान चलाया गया। सीलिंग के दौरान करीब सात मकानों की 14 गतिविधि सील की गई।
विज्ञापन

ये गतिविधियां जकरंदा मार्ग तथा बोगनविल्ला मार्ग पर चलाई जा रही थी। डीटीपीई की तरफ से डीएलएफ फेज एक, दो, तीन, चार, सुशांत लोक एक, दो, तीन, सनसिटी, साउथ सिटी कालोनी के रिहायशी मकानों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को चलाने को लेकर करीब 800 से अधिक नोटिस जारी किए जा चुके है।




पांच मकान मिले खाली
नोटिस देने के बाद लोगों ने व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करना भी शुरू कर दिया है। सीलिंग के दौरान नोटिस दिए हुए मकानों में से पांच मकान ऐसे थे जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां खाली पाई गई। संचालकों की तरफ से इन गतिविधियों को यहां से हटा लिया गया।


नोन न्यूसेंस में अब तक मिले 80 से अधिक आवेदन
रिहायशी मकानों में परमिशन वाली नोन न्यूसेंस व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर अभी तक 80 से अधिक आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इन फाइलों की स्क्रूटनी जारी है। फाइलों में जो भी कमियां पाई जा रही है, उन्हें लेकर साथ-साथ लोगों को पत्र लिखकर सूचित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इस नियमावली का फायदा उठा सके। अभी तक दस से अधिक परमिशन दी जा चुकी है।
विज्ञापन




वर्जन
डीएलएफ फेज दो में 14 व्यावसायिक गतिविधियां सील की गई है। एन्फोर्समेंट टीम का सीलिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि इन गतिविधियों को अपने स्तर पर ही बंद कर लें अन्यथा मौके पर सीलिंग कार्रवाई में कोई राहत नहीं मिलेगी। अब तक अलग-अलग लाइसेंस कालोनियों में करीब 100 गतिविधियां सील की जा चुकी है। - मनीष यादव, डीटीपी एन्फोर्समेंट, टाउन प्लानिंग , गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें