फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देश भर में साढ़े 46 करोड़ की ठगी के 14 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल 12,116 शिकायतों का गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। कमिश्नरेट की सभी जोन की साइबर टीम ने अलग-अलग 12116 मामलों की जांच कर 14 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इन आरोपियों से देश भर के अलग-अलग हिस्सों से 46 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी करने का खुलासा किया है।

एसीपी साइबर प्रियांशु दीवान ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान रंजीत, अकरम खान, ताहिर, अंकित गुप्ता, अमित, मुबारिक, रोहतास, मुकेश, सुनील, मृत्युंजय ओझा, सीता ओझा, विनोद, हर्षित सैनी व आशीष के रूप में हुई थी । पुलिस टीम ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन व सिम कार्ड्स का इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेट सेंटर (I4C) से डाटा अवलोकन कराने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपियों पर पूरे भारतवर्ष में लगभग 46 करोड़ 55 लाख रुपये की ठगी के संबंध में 12116 शिकायतें दर्ज हैं। इनमें से 523 अभियोग अंकित है और जिनमें से 31 अभियोग हरियाणा में अंकित हुए पाए गए हैं। उपरोक्त गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम के पुलिस थाना साइबर अपराध पश्चिम में 4, पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर में 4, व पुलिस थाना सेक्टर-5 में 1 अभियोग अंकित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था ठगी का तरीका



सभी आरोपी इंस्टाग्राम पर फेंक आईडी बनाकर, नौकरी दिलाने के नाम पर, ओएलएक्स पर सामान खरीदने व बेचने के नाम पर फ्रॉड , यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने तकनीकी सहायता के माध्यम से तत्परता से 45 लाख रुपये का अमाउंट भी एक कंपनी के बैंक खाता में रिफंड करवाया गया था। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किए गए 15 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड्स व 2 लाख 61 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें