गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 21 अक्तूबर को कुल 13,716 चालान काटे हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट सड़क पर चल रहे 153 वाहनों को जब्त किया है। यातायात पुलिस ने गलत पार्किंग के 3,004 चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने के 750 चालान और लेन चेंज के 756 चालान काटे हैं। वहीं यातायात नियमों के प्रति लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने सुरक्षा रथ के माध्यम से धनकोट चौक, सती चौक और एमजी रोड पर अभियान चलाकर करीब 110 वाहन चालकों व अन्य नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। संवाद