विद्यार्थियों ने जाना योग का महत्व
गुरुग्राम। सेक्टर 10ए स्थित मीनाक्षी पब्लिक स्कूल व मीनाक्षी वर्ल्ड स्कूल में शुक्रवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने जापान की नुपुर तिवारी को आमंत्रित किया। शिविर में नुपुर ने सभी विद्यार्थियों को योग के महत्व और इससे होने वाले लाभों से अवगत कराया। सभी छात्रों ने एक साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के उपाध्यक्ष अनिल हाडा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी योग को अपने जीवन का जरूरी अंग बनाएं। इस दौरान उन्होंने छात्रों को योग सिखाने के लिए नुपुर का विशेष आभार व्यक्त किया। ब्यूरो