फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में 120 वर्ष से अधिक उम्र के 13 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी, कुल मतदाताओं की संख्या है 13,84,625
विज्ञापन


गुरुग्राम। डीसी निशांत कुमार यादव ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत जिले के सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची जारी की है। जिले में इस समय कुल मतदाताओं की संख्या 13,84,625 है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,29,168 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,55,457 है। गौरतलब है कि मतदाता सूची के प्रकाशन व निर्वाचन संबंधित गतिविधियों के सराहनीय कार्य के लिए गुरुग्राम जिले को हाल ही में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 18 से 19 वर्ष आयु के 24,637, 20 से 29 वर्ष आयु के 2,44,832, 30 से 39 वर्ष आयु के 3,30,960 आदि के साथ-साथ 100 से 109 वर्ष तक आयु के 1134, 110 वर्ष से 119 तक के 57 तथा 120 वर्ष से अधिक आयु के 13 मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


डीसी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पटौदी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 2,45,787 है जिनमें पुरुष मतदाता 1,28,390 तथा महिला मतदाता 1,17,397 हैं। इसी तरह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 4,62,765 है जिसमें 2,44,499 पुरुष तथा 2,18,266 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से बादशाहपुर जिला की सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4,05,814 है जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,12,363 तथा 1,93,451 महिला मतदाता पंजीकृत है वहीं सोहना विधानसभा क्षेत्र में 1,43,916 पुरुषों व 1,26,343 महिलाओं सहित कुल मतदाता 2,70,259 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें