गुरुग्राम। ठगों ने शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर एक युवक से 13 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर पूर्व थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-39 निवासी बीआर मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उन्हें निवेश करके मुनाफा कमाने का लालच दिया था। जालसाजों ने 16 अक्तूबर से 27 नवंबर तक 13 लाख रुपये का निवेश करवाया। ठगों ने युवक को विश्वास में लेने के लिए बताया कि उनकी तरफ से निवेश की गई राशि अब करोड़ों रुपये में पहुंच गई है। जब उन्होंने रुपये निकालने की कोशिश की तो ठगों ने और रुपये भेजने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। ब्यूरो