फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और सोने की चेन झपटी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक एक महिला और एक युवक से सोने की चेन और मोबाइल झपटकर फरार हो गए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरस्वती एंक्लेव निवासी विनोद कुमार बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-10 क्षेत्र में सड़क किनारे अपने दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आ गया तो वह बात करने लगा, इतने में बाइक पर आए दो युवकों ने हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-10ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अपराध शाखा सेक्टर-10ए टीम आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। पालम विहार फेज-1 के एच ब्लॉक में बृहस्पतिवार दोपहर को महिला सविता अपने ढाई वर्षीय बच्चे के साथ घूम रही थी। इतने में बाइक पर आए दो युवकों ने महिला के गले में झपटा मारकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बजघेड़ा थाना प्रभारी के मुताबिक पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें