फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईओ ने विशेष कैंप में बीएलओ की मौजूदगी की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
सीईओ ने विशेष कैंप में बीएलओ की मौजूदगी की जांच की
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर वोट बनाने के लिए विशेष कैंप लगाए गए। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से बात की। उनके साथ जिला के अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा भी मौजूद थे। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव जल्द घोषित होने वाले है, ऐसे में जरूरी है सभी लोग मतदाता सूची से यह जांच कर लें कि उनका वोट बना हुआ है। यदि मतदाता सूची में नाम नहीं होगा तो आने वाले चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। केवल वोटर कार्ड पास में होना ही काफी नहीं है। रविवार को भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जा रहे है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव भौंड़सी, बादशाहपुर आदि कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 31 जनवरी को हो चुका है। इसलिए सभी मतदाता यह सुनिश्चित कर लें कि उनका नाम सूची में दर्ज है, क्योंकि जरूरी नहीं आप ही सूची से नाम हटाने के लिए आवेदन करें, कोई और व्यक्ति भी आपका नाम काटने के लिए दरखास्त दे सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें