अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांव सांपका में स्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट कंपनी से दो कर्मचारियों ने 12 लाख रुपये कीमत के मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। टीम लीडर की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सोनीपत निवासी रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी में एचआर विभाग में टीम लीडर के रूप में नियुक्त हैं। उनकी कंपनी फ्लिपकार्ट कंपनी में कर्मचारी मुहैया कराती है। वादी ने बताया कि उक्त कंपनी की एफएसटी टीम को 21 अक्तूबर को जांच में पता चला कि उनकी कंपनी से करीब 12 लाख कीमत के विभिन्न ब्रांड के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। टीम ने गहनता से जांच की तो पता चला कि मोबाइल फोन चोरी में भिवानी निवासी दीपक व फर्रूखनगर निवासी दीपांशु का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।