वाहनों की नई सीरीज आज से
गुरुग्राम। राज्य सरकार के आदेशानुसार बृहस्पतिवार से जिले में वाहनों की नई सीरीज का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। गुरुग्राम (उतरी) के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्टरिंग अथॉरिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायत के अनुसार एचआर-72ई की नई सीरीज शुरू हो रही है। नई सीरीज में वाहनों के पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
-----------