सिरसा में हुए मास्टर एथलीट में गुरुग्राम के खिलाड़ियों की जीत
गुरुग्राम। सिरसा में एक से दो दिसंबर को आयोजित हुए मास्टर एथलीट में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया। इसमें 200-400 मीटर रेस में 40 आयु वर्ग में राजेश कुमार ने स्वर्ण पदक और सौ मीटर में रजत पादक पाकर जिले का नाम रोशन किया। वहीं 35 आयु वर्ग में दिनेश हुडा ने 800 मीटर में स्वर्ण व 400 मीटर में कांस्य पदक जीता। 50 आयु वर्ग में ज्ञान राज 200 मीटर में स्वर्ण पदक व 100 मीटर में रजत पदक जीता। 35 आयु वर्ग में पांच हजार मीटर में मास्टर महेंद्र ने 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। 1500 मीटर में फूल सिंह ने स्वर्ण पदक, 400 मीटर में बालकिशन में स्वर्ण पदक व 200 मीटर में रजत पदक जीता। वहीं राज कुमार 200 मीटर कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जंप में 35 आयु वर्ग में अनूप ने स्वर्ण पदक जीता। ब्यूरो