यूनिवर्सिटी में फिल्म और फोटोग्राफी महोत्सव मनाया
सोहना। गुरुग्राम-सोहना रोड स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में फिल्म और फोटोग्राफी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी फिल्मों व फोटो को प्रस्तुत किया। 10 फिल्मों को ज्यूरी और दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया। इनमें से सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब अनाहिता सिंह की फिल्म ब्लूमिंग बर्ड्स व सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफी का खिताब सचिन की फोटो महाराजा अग्रसेन को मिला। वहीं लघु फिल्मों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार द्विज ट्वाइस बोर्न व उत्तम डॉक्यूमेंट्री फिल्म वृंदावन विंडोज को मिला। ब्यूरो