फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए 11 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के 11 प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय हाई-स्पीड आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने के लिए देहरादून रवाना हो चुके हैं। यह प्रतियोगिता 25 जून से 30 जून तक आयोजित होगी। इन खिलाड़ियों में क्रिदय मनचंदा, रुद्रांशी, तनिष्का जिंदल, आर्या सैनी, सुप्रतीक, आरव सिंघल, अद्वित्या यादव, स्तुति, जय यादव, कृष्णा राठौड़ और तनिष शामिल हैं। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था, जहां खिलाड़ियों को तकनीक, स्टैमिना और रेस रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। टीम के प्रशिक्षक अजय सिंह, सुयोग, अंकित कुमार और सुमित ने खिलाड़ियों से कहा कि सभी खिलाड़ियों ने लंबे समय तक अनुशासित तरीके से अभ्यास किया है और टीम को उनसे पदक जीतने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास ऊंचा है और वे हरियाणा के लिए शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें