बादशाहपुर। वजीराबाद तहसील में लंबित इंतकाल मामलों को निपटाने के लिए चल रहे जल्सा-ए-आम शिविर में शनिवार को 11 इंतकाल और 1 बदर मामले का निपटारा किया गया। इस पहल के तहत राजस्व विभाग से जुड़े पुराने मामलों को मौके पर ही निपटाए जाने का काम किया जा रहा है। इस दौरान वजीराबाद के तहसीलदार गुरुदेव सिंह राजस्व विभाग रिकॉर्ड की गहन जांच करने के साथ ही दोनों पक्षों के सामने लंबित इंतकाल मामलों का मौके पर ही निपटारा कर रहे हैं। तहसीलदार को कहना है कि पिछले कई हफ्तों से हर शनिवार चलते आ रहे इस शिविर के माध्यम से लोगों को सुविधा पहुंचाना है। वहीं, इस विशेष आयोजन के कारण तहसील में भीड़ कम होती है और लोगों के तत्काल रूप से लंबित मामलों का निपटारा होता है। इस पहल को देखते हुए अगले शनिवार भी इस जलसा-ए-आम का आयोजन जारी रहेगा। संवाद