फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 11 दिवसीय पंच धूनी महातपस्या शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। मुसेदपुर स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर में आध्यात्मिक ऊर्जा, शिवभक्ति और नाथ परंपरा से ओत-प्रोत 11 दिवसीय पंच धूनी महातपस्या का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। महातपस्वी योगी मोनी नाथ महाराज 21 से 31 मई तक गहन पंच धूनी महातपस्या में लीन रहेंगे। इस दिव्य आयोजन का शुभारंभ महंत भूरा नाथ महाराज एवं गांव मुसेदपुर के श्रद्धालुओं द्वारा ॐ नमः शिवाय, जय सिद्ध बाबा गरीबनाथ और गुरु गोरखनाथ के जयघोष के साथ श्रद्धा एवं भक्ति भाव से किया गया। मंदिर परिसर में धूनी की पवित्र अग्नि, मंत्रोच्चार और शिवमय वातावरण ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें