फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिविर में 11 शिकायतों का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की ओर से आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम हितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिविर में मिलीं 11 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ये शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें