फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ज्ञानेंद्र हत्याकांड में 10वां आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सात माह पूर्व फार्म हाऊस के सामने हथौड़े व डंडों से पीटकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत दो अभियोग गुरुग्राम और दो पलवल में अंकित

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अपराध शाखा सोहना पुलिस ने सात माह पूर्व हुए ज्ञानेंद्र उर्फ भोला हत्याकांड में एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपिल उर्फ पंडित के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से जानकारी मिली है कि उक्त आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत दो अभियोग गुरुग्राम और दो अभियोग पलवल में अंकित हैं।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम वरुण कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को सोहना-पलवल रोड पर स्थित एक फार्म हाउस के सामने ज्ञानेंद्र नामक युवक की कुछ लोगों ने हथौड़े व डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। इस बारे थाना शहर सोहना में अभियोग अंकित किया गया था। उन्होंने बताया कि उप-निरीक्षक सत्यप्रकाश (प्रभारी अपराध शाखा सोहना) की टीम ने इस हत्याकांड में संलिप्त रहे 10वें आरोपी को मंगलवार को सोहना से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कपिल उर्फ पंडित निवासी भाटिया कॉलोनी, पलवल के रूप में हुई। एसीपी क्राइम वरुण कुमार ने बताया कि उपरोक्त मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें