गुरुग्राम। शराब पीकर वाहन चलाने पर एक महीने में यातायात पुलिस ने 1024 वाहन चालकों के चालान किए हैं। इस दौरान पांच वाहनों को जब्त भी किया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात डाॅ. राजेश मोहन ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकड़ने के लिए एक महीने में कई टीमों को गठन किया गया था। इन टीमों ने नाके लगाकर वाहन चालकों की जांच की और नियम तोड़ने वालों के चालान किए। संवाद