सोहना। लोगों को नेत्र दान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे पीड़ित मरीजों की आंखों की रोशनी को वापस लाया जा सकता है ताकि वे इस दुनिया को आसानी से देख सकें। यह बात निरामया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. टीसी आहूजा ने कस्बे में आयोजित नेत्र दान जागरूकता अभियान कार्यक्रम के दौरान लोगों के समक्ष कही। यह कार्यक्रम श्री सनातन धर्म सभा व निरामया चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें 100 लोगों ने अपनी आंखों की जांच भी कराई। संवाद