पटौदी।
राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में पॉलिथीन मुक्त समाज के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स ने 100 पेपर बैग बनाए और अध्यापक व लोगों के बीच वितरित किए।कैडेट्स के पदाधिकारियों ने बताया कि हमें पॉलिथीन बैग का उपयोग न करके पेपर बैग का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीके मलिक ने विद्यार्थियों एवं लोगों से आह्वान किया कि वे पॉलिथीन का प्रयोग ना करे। संवाद