गुरुग्राम। लंबे समय से इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार कर रहे शहर वासियों को मार्च तक 100 इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ई-बस योजना के तहत 200 बसें शहर को मिलनी हैं। अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त व नोडल अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। सभी विभाग इसमें काम करेंगे। उम्मीद है कि मार्च तक 100 इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसें आने से प्रदूषण कम होगा। संवाद