फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर 100 चालकों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर यातायात पुलिस ने चालकों पर कार्रवाई करते हुए 100 चालकों पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की तरफ से एक से 27 अक्तूबर के बीच की गई है। यातायात पुलिस का मकसद शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले सड़क हादसों को रोकना है। कुछ दोपहिया चालक अपनी मोटरसाइकिलों में प्रेशर हॉर्न या पटाखा का इस्तेमाल करके अन्य लोगों को परेशान भी करते हैं। इस प्रकार के वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए इस साल समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। अचानक से तेज आवाज होने से लोग डर जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें