फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रविवार को कोरोना के 10 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। विशेषकर बाहरी राज्यों से आने वाले मरीजों के कारण संक्रमण की दर बढ़ गई है। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 300 से ज्यादा मरीजों की कोरोना जांच की जा रही है। बीते दो दिनों में खून की जांच रिपोर्ट में रोजाना 9 से 10 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। रविवार को भी 10 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिससे जिले में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 41 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि वर्तमान में जिला अस्पताल में कोई भी कोरोना मरीज भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें