फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निरंकारी कॉलेज में मिला 10 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग के कर्मचारियों ने रेस्क्यू करके पहाड़ों में छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। निरंकारी कॉलेज के परिसर में बीते शुक्रवार को 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। प्राचार्य एमएस खत्री ने वन विभाग को कॉलेज परिसर में अजगर होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेस्क्यू कर्मचारी मौके पर पहुंचे और झाड़ियों में छिपे अजगर को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर से अजगर को रेस्क्यू करके अरावली की पहाड़ियों में छुड़वाया। कॉलेज के डीपी जगमाल सिंह ने बताया कि काॅलेज परिसर के पीछे जंगल होने की वजह से यह अजगर यहां आ गया होगा। यह अजगर बीते शुक्रवार को कॉलेज परिसर में मिला था। जब ट्रैक्टर से घास व झाड़ियां साफ की जा रही थी। ट्रैक्टर चालक की नजर अजगर पर पड़ी। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर 10 फीट लंबा और लगभग 55 किलो वजन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें